फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies in road accident, injured also died

सड़क हादसे में युवक की मौत , घायल ने भी तोड़ा दम

Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, injured also died
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगरिया मोड़ स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं तीन दिन पूर्व घायल युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव गदुआ निवासी धीरेंद्र सिंह (30) पुत्र कलक्टर सिंह शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांव भदोंगढ़ी से लौट रहा था। नगरिया मोड़ स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने धीरेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब 11 बजे धीरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आगरा ले जाते समय युवक की मौत हो गई। वहीं गांव हिम्मतपुर के पास बस की टक्कर से बाइक सवार सुखवीर सिंह और अजीत कुमार निवासी नगला माची घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में सुखवीर को रेफर कर दिया गया। गांव बिजौरी निवासी आकाश गांव के निकट ही अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। इधर, विगत 12 अगस्त को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया के पास हादसे में संजू (35) पुत्र सुनहरी लाल की आगरा में शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed