{"_id":"659edf452dbc16d1e2016a25","slug":"youth-dies-due-to-heart-attack-3-patients-admitted-with-chest-pain-etah-news-c-163-1-sagr1019-11077-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, सीने में दर्द के 3 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, सीने में दर्द के 3 मरीज भर्ती
Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। सर्दी सितम ढा रही है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों पर भारी पर पड़ रही है। मंगलवार की देर शाम एक युवक को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सीने में दर्द की शिकायत लेकर तीन मरीज पहुंचे। इनमें से एक मरीज को इमरजेंसी से आगरा रेफर किया गया। जबकि दो को भर्ती कर लिया गया।
प्रतिदिन सीने में दर्द सहित बीपी के मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। बीते 24 घंटे में मेडिकल कॉलेज में चार मरीज दिल की बीमारी के पहुंचे। जहां सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी कपिलदेव (35) को मंगलवार देर शाम दिल का दौरा पड़ गया था। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी पार्वती (53) को परिजन तेज दर्द होने पर लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया। शहर के होली मोहल्ला किदवई निवासी समीरा 32) और शास्त्री नगर निवासी प्रदीप को सीने में दर्द की समस्या हुई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उन्हें भर्ती कर उपचार किया गया।
विज्ञापन
सर्दी से रक्तचाप की हो रही दिक्कत
मेडिकल कॉलेज के डॉ. माधवेंद्र ने बताया कि सर्दी के कारण लोगों को सीने में दर्द सहित बीपी की दिक्कत होने लगती है। लोग अपने रहन-सहन और खान-पान पर अधिक ध्यान दें। सर्दी में बचाव करें। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें।
ये बरतें सावधानियां
- शरीर को ढकने वाले पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें।
- प्रतिदिन एक घंटा धूप का आनंद लें।
- हर बार गुनगुना पानी ही पीएं।
- तैलीय खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन न करें।
- स्वच्छ वातावरण में व्यायाम करें।
- बासी और ठंडा भोजन न खाएं।
- कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम से परहेज करें।