फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth died after coming in contact with HT line in Etah

Etah: HT लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, अकेला कमाने वाला था, माता-पिता की हो चुकी है मौत, भाई-बहन छोटे हैं

Sun, 29 Jan 2023 06:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

एटा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि युवक घर में अकेला कमाने वाला था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। अब छोटे भाई-बहनों का क्या होगा। 


 

विज्ञापन
Youth died after coming in contact with HT line in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित कायमगंज रोड पर हादसा हो गया। यहां काजी मोहल्ला निवासी मुनीश (20) ट्रक में चढ़कर तिरपाल डाल रहा था। इसी समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद वह वहीं गिर गया। कुछ ही समय पर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मुनीश के परिवार के ही नाजिम अली ने बताया कि रविवार की सुबह ट्रक में कबाड़ा लोड किया गया था। इसके बाद ट्रक को हत्सारी मोड़ पर खड़ा कर दिया गया। सुबह करीब 10 बजे इस पर तिरपाल डालने के लिए मुनीश ऊपर चढ़ गया। वह एचटी लाइन का अंदाजा नहीं कर पाया। इससे उसका सिर तार से छू गया। इस समय लाइट आ रही थी। करंट का झटका लगते ही वह नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


बताया कि मुनीश परिवार में अकेला कमाने वाला था। एक भाई और एक बहन छोटी है। माता-पिता की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बहन की उम्र करीब पांच वर्ष होगी। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं रह गया। इससे परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट गहरा गया है। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मजदूरी करने वाले युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई है। सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed