फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth beaten up for failing to return Rs 200

Etah News: 200 रुपये नहीं लौटा पाने पर युवक को पीटा

Thu, 02 Oct 2025 09:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Oct 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up for failing to return Rs 200
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर में उधारी के 200 रुपये न लौटा पाने पर परचून दुकानदार और उसके साथियों ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया है। इस मामले में शीर्ष अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नयागांव निवासी युवक संजू पर गांव के परचून दुकानदार के 200 रुपये उधार हो गए थे। आर्थिक तंगी के कारण वह रुपये नहीं चुका सका। दुकानदार ने कई बार रुपये मांगे थे। वापस न देने पर दुकानदार ने संजू के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मामले की शिकायत करने बुधवार को थाने जाते समय दुकानदार के साथियों ने संजू और उसके पिता केशव को रास्ते में घेर लिया। दोनों को बेरहमी से पीटा। केशव ने थाने में मामले की शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर सीओ नितीश गर्ग से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरता बरतते हुए सीओ ने गांव पहुंचकर पड़ताल की और सभी छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर थाना पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed