फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth addicted to drugs since adolescence

Etah News: किशोरावस्था से ही नशे की लत में जकड़ रहे युवा

Thu, 20 Apr 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth addicted to drugs since adolescence
एटा। पांच वर्ष में किशोर व किशोरियों की जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। किशोरावस्था से ही नशे की लत उन्हें जकड़ रही है। किशोर व किशोरियां तंबाकू सहित अल्कोहल का सेवन कर रहे हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। शहर से लेकर देहात तक पांच वर्ष पूर्व में किशोर व किशोरियों में तंबाकू सहित अल्कोहल सेवन करने की आदत बहुत ज्यादा नहीं थी। नेशनल फैमिली हेल्थ का प्रत्येक पांच वर्ष बाद सर्वे होता है। वर्ष 2015-2016 में तंबाकू व अल्कोहल सेवन करने जैसी बात सामने नहीं आई थी। वर्ष 2020-21 में यह सर्वे कराया गया। इसकी रिपोर्ट आई जिसने चौंका दिया।
विज्ञापन

सर्वे के मुताबिक 15 वर्ष या इससे पहले ही किशोर नशे का सेवन करने में लग गए हैं। जिले में 12.4 प्रतिशत किशोर तंबाकू, गुटखा, बीड़ी का सेवन करते हैं। जबकि 2.2 प्रतिशत किशोरियों इसका सेवन करती हैं। इसी तरह अल्कोहल में किशोर व युवा 10.1 प्रतिशत हैं। जबकि किशोरियों व युवतियां 0.3 प्रतिशत एल्कोहल का सेवन कर रही हैं।
विज्ञापन


केस एक
शहर के नई बस्ती निवासी 15 वर्षीय किशोर गुटखा खाने लगा। कुछ समय बाद उसके मुंह में दिक्कत हुई। शहर के एक चिकित्सक को दिखाया। उसने गुटखा छोड़ने की सलाह दी। समय रहते उसे आगे की संभावित जटिल समस्याओं से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
सकीट क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवक पांच वर्ष से अल्कोहल का सेवन शुरू कर रहा है। दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाया। जांच में सामने आया कि उसे लिवर की समस्या हो गई है। इसके लिए उसका लंबे समय तक उपचार चलाया जाएगा।


तंबाकू व धूम्रपान का सेवन करने से कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, श्वसन रोग सहित महिलाओं में कई समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए कम उम्र में अल्कोहल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। स्कूलों में अभियान चलाकर किशोरों को नशा न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed