फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man was shot in Etah due to ongoing rivalry over land encroachment

Etah News: प्रधान भतीजे ने खाली कराई सरकारी जमीन... तो चाचा को मारी गोली, हालत नाजुक

Sat, 11 Nov 2023 08:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 08:52 PM IST
सार

एटा में प्रधान भतीजे ने सरकारी जमीन खाली कराई तो रंजिश में चाचा को गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
young man was shot in Etah due to ongoing rivalry over land encroachment
Agra News : फायरिंग। - फोटो : आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार दोपहर जमीन कब्जा मुक्त कराने को लेकर चली आ रही रंजिश में हत्या के इरादे से युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की कमर में लगी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान बने युवक के भतीजे ने ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना बागवाला थाना क्षेत्र बबरौती गांव की है। गांव निवासी क्रांतिवीर सिंह निवासी बबरौती को गोली मारकर घायल किया गया है। चाचा ओमवीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे क्रांतिवीर खेत से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था, तभी हत्या के इरादे से गोली चलाई गई। गोली कमर के नीचे लगी है। उसने भागकर किसी तरह से जान बचाई। चीख-पुकार पर गांव की ओर से काफी लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गांव के ही राकेश सिंह ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसको प्रधान नाती अभय प्रताप सिंह ने अगस्त में राजस्व टीम के साथ खाली कराया था। इसी बात की रंजिश मानकर हमला किया गया है। थाना प्रभारी संजय सिंह राघव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजन घायल का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए हैं। रंजिश के चलते हमला करने की बात कही जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed