फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man sexual assault with girl

UP News: गांव के बाहर तुम्हारी मां गिर गई हैं...बहुत खून बह रहा है, इंसानियत के बहाने 14 साल की लड़की से हैवानियत

Sun, 10 Jul 2022 08:30 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा। 
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 08:30 AM IST
सार

एएसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
young man sexual assault with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा के साथ युवक ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह 11.30 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर कार्य कर रही थी। गांव का अमर घर में घुस आया और बेटी से कहा कि गांव के बाहर तुम्हारी मां गिर गई हैं। उन्हें खून बह रहा है, तुझे बुला रही हैं। इस पर पुत्री अमर के साथ चली गई, लेकिन वहां उसे कोई नहीं मिला। 

विज्ञापन

पूछने पर आरोपी ने बताया कि प्राइमरी स्कूल के पीछे मां है। बेटी वहां पहुंची तो आरोपी ने तमंचा निकालकर उसे धमकाया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ एक लड़की भी थी। बाद में दोनों भाग गए। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार को मलावन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed