फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died due to electric shock in Etah while two children health deteriorated sitting on farmers protest

Etah: करंट लगने से युवक की मौत, किसानों के धरने पर बैठे दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत

Mon, 15 Jul 2024 08:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 08:09 PM IST
सार

एटा में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। रिश्तेदारी में रहकर अंडे का ठेल लगाता था। वहीं किसानों के धरने पर बैठे दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
young man died due to electric shock in Etah while two children health deteriorated sitting on farmers protest
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में घर पर काम करते समय करंट लगने से इटावा का युवक अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। वहीं एक अन्य मामले में किसानों के धरने पर बैठे दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी वीरू पुत्र सतीश (35) की घर पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। साडू गोपाल ने बताया की वीरू इटावा जिले के जसवंतनगर का मूल निवासी था। करीब आठ साल से यहां शास्त्री नगर में रिश्तेदारी में रहकर अंडे का ठेल लगाता था। सोमवार सुबह ठेल ले जाने की घर पर तैयारी कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी करंट लग गया। इसके बाद घर की लाइन काटी गई। वीरू अचेत होकर गिर पड़ा। इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। लेकिन यहां मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी जैथरा राजकुमार सिंह ने बताया मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के धरने में दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मिरहची विकासखंड मारहरा के गांव सराय जरेलिया के किसान 27 जून से धरना कर रहे हैं। सोमवार से पांच किसानों ने भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान धरने पर बैठे दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

किसानों का आरोप है कि तीन किसानों की फसल नष्ट कर छह माह पूर्व कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर नींव लगा ली। अधिकारियों के चक्का काटने के बाद भी न्याय नहीं मिला। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसके बाद भी बात न सुने जाने पर सोमवार से भूख हड़ताल शुरू की गई। 

नायब तहसीलदार सुशील कुमार सोमवार को आश्वासन देने पहुंचे और धरना समाप्त करने को कहा। लेकिन किसान जमीन वापस न होने तक आंदोलन की जिद पर अड़े रहे। किसानों ने यह भी बताया कि रविवार रात एक गाड़ी से कुछ दबंग लोग आए और किसान यूनियन के बैनर को गिरा दिया। 

वहीं धरने में मौजूद राजेंद्र के पुत्र वंश और प्रदीप की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से प्रदीप को एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाई गई। जबकि वंश को एंबुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। राजेश कुमार, पृथ्वी सिंह, किरण देवी, रिंकू, विमला देवी, गंगा सिंह, निर्दोष कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed