{"_id":"670e8dd329cff6ab9002cde5","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-high-speed-car-in-etah-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठे समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठे समय हुआ हादसा
Tue, 15 Oct 2024 09:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 09:49 PM IST
सार
एटा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठा था। इसी समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में तेज रफ्तार कार ने दुकान के बाहर सीढ़ियों पर बैठे युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से गंभीर हालत होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मारहरा कस्बा के मीर अड्डा स्थित एसबीआई बैंक के समीप वर्मा साइकिल स्टोर के सामने शहबाज अपनी मुर्गा मीट की दुकान चलाता है। मंगलवार की शाम करीब 3 बजे वह अपनी दुकान की सीढ़ियों पर बैठा था तभी मिरहची रोड की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर घटना स्थल से चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
यहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक ने बताया घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया है जिसकी तलाश की जा रही है घटना में तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।