फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man die in borwell burreid

तीन जेबीसी से तीन घंटे तक चली खोदाई, फिर भी न बच सका अंकित

Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
young man die in borwell burreid
अलीगंज में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और गमगीन खड़े अंकित के परिजन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण तीन घंटे तक अंकित को मिट्टी से बाहर निकालने के लिए लगे रहे। उसे बाहर भी निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। युवक की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। इस दौरान खोदाई में तीन जेसीबी लगाई गई थी। लॉकडाउन होने के कारण कुछ दिन पहले ही अंकित दिल्ली घर लौटा था। लोगों का कहना है कि उसे मौत ही यहां खींच कर लाई थी।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला भग्गू निवासी 26 वर्षीय अंकित सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेतों पर बोरवेल में लगी ईंटों को निकालने पहुंचा। वह जैसे ही ईंट निकालने बोरवेल में घुसा बालूई मिट्टी की ढाय गिर गई और अंकित इसमें दब गया। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर नौ बजे करीब मौके पर पहुंच थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने स्थिति भांपी और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जेसीबी मंगाकर खोदाई शुरू कराई गई। थोड़ी ही देर में सीओ अलीगंज अजय भदौरिया, थाना प्रभारी नयागांव योगेंद्र शर्मा, अग्निशमन अधिकारी राहुल गौतम भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बोरवेल तक रास्ता बनाया। युवक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी जैथरा भेजा गया, यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से घर लौटा था। उसे यहां उसकी मौत खींच कर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed