फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yogi adityanath, etah visit

सुनिए सरकार...एटा को विकास की दरकार

Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath, etah visit
एटा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का एटा में तीसरा दौरा है। पूर्व में वह यहां से मेडिकल कॉलेज और जलेसर के घुंघरू घंटा उद्योग को ओडीओपी की सौगात दे चुके हैं। हालांकि विकास के नाम पर पिछड़े एटा को अभी बहुत कुछ दरकार है। बड़े उद्योग, रोजगार, उच्च व्यावसायिक शिक्षण संस्थान के मुद्दों पर लोग उनके इस दौरे पर उम्मीदें लगाए हुए हैं। कार्यक्रम पूरी तरह से पार्टी का है। किसी योजना, परियोजना का लोकार्पण या शिलान्यास नहीं होना है। सीएम सहित पार्टी पदाधिकारी पार्टी के ही कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, लेकिन जब प्रदेश सरकार के मुखिया जिले में आ रहे हैं तो लोगों की उम्मीदें भी हिलोरे मारने लगी हैं।
विज्ञापन

लोगों की उम्मीद
जिले में साधारण शिक्षा ही है, जिससे युवाओं को विशेष लाभ नहीं मिल पा रहा। मेडिकल कॉलेज बन गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज और मिल जाए तो काफी सुधार हो सकता है। - अनंत यादव, विद्यार्थी
विज्ञापन

जिले में विकास न होने की सबसे बड़ी वजह अच्छे और बड़े उद्योगों की कमी है। मुख्यमंत्री यहां औद्योगिक विकास के लिए प्रावधान करें तो निवेशक आकर्षित होंगे। - चंदन तहलानी, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी निराशा रोजगार की है, जिसके चलते प्रतिभाशाली ही नहीं, मजदूर वर्ग तक को पलायन करना पड़ता है। रोजगार सृजन के लिए विशेष घोषणा होनी चाहिए। - रविकांत सिंह, प्राइवेट कर्मचारी

पिछले दोनों दौरों पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिले को बड़ी उपलब्धियां देकर गए थे। उम्मीद है कि इस बार भी कुछ ऐसा होगा। सुव्यवस्थित विकास पर काम होना चाहिए। - रामकुमार वर्मा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed