{"_id":"85e4731766c9f86829bbadd68b749aee","slug":"wrestlers-screw-stake-in-cirque-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने दिखाये दावंपेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने दिखाये दावंपेच
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम नाटक कमेटी की ओर से शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दूर दराज से आये पहलवानों ने अपने दांवपेंच चलाकर एक दूसरे को पटकने का प्रयास किया।
दंगल का शुभारंभ सपा नेता नीरेंद्र बहादुर चौहान ने पहलवानों के आपस में हाथ मिलाकर किया। दंगल की पहली कुश्ती सिकंदरपुर के पहलवान जुगेंद्र व हाथरस से आये मोहन पहलवान के बीच कुश्ती से हुई। यह कुश्ती काफी देर चलने के बाद बराबरी पर छूटी। इसके बाद मथुरा के पहलवान रंगा व राजस्थान से आये भारत पहलवान के बीच रोमांचकारी कुश्ती का दौर चला जिसमें रंगा ने भारत पहलवान को चित्त कर दिया।
फाइनल कुश्ती के लिये अलीगंज के पहलवान रामेश्वर को मैदान में उतारा गया। काफी देर तक मैदान में चक्कर लगाने के बाद भी उनके खिलाफ कुश्ती लड़ने कोई नहीं आया, तो अंत में उन्हें आखिरी कुश्ती का विजेता घोषित कर दिया गया। इस दौरान राहुल गुप्ता, अनुराग पंाडे, अजय राठौर, हरीशंकर शाक्य, प्रेम मिश्रा, गौरव पांडे, बबलू पांडे, चंदन पांडे, मनोज कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।