फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers stage protest demanding wages

Etah News: पारिश्रमिक की मांग पर कर्मचारियों का धरना

Fri, 27 Feb 2026 09:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Workers stage protest demanding wages
जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना में हड़ताल करते कर्मचारी। संवाद
एटा। मलावन स्थित जवाहर विद्युत तापीय परियोजना के कर्मचारियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी बकाया पारिश्रमिक के भुगतान के लिए हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने परियोजना के गेट पर धरना देकर जमकर नारेबाजी करते हुए कंपनियों से होली से पहले बकाया पारिश्रमिक देने की मांग की है।
विज्ञापन


एनएस, पावर कंस्ट्रक्शन ईएसई, आशवी, डायनामिक, पीएनसी, स्टार इलेक्ट्रिकल और दूसान जैसी कई कंपनियों के अधीन हजारों कर्मचारी यहां काम करते हैं। शुक्रवार सुबह निर्धारित ड्यूटी समय पर परियोजना परिसर पहुंचने पर वेतन देने का कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि भुगतान न मिलने पर उनके परिवार के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक वेतन मिलने का कोई आश्वासन न मिलने पर सभी कर्मचारी अपने घर लौट गए और हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दूसान ने 6 माह तो स्टार कंपनी ने 3 माह से नहीं किया भुगतान
कर्मचारियों के अनुसार, दूसान कंपनी ने पिछले छह माह से भुगतान नहीं किया है। वहीं, स्टार इलेक्ट्रिकल कंपनी ने तीन माह से कर्मचारियों को पारिश्रमिक नहीं दिया है। डायनामिक, एनएस और पीएनसी समेत अन्य कंपनियों ने भी पूरा भुगतान नहीं किया है। भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों को अपनी दैनिक खर्चे चलाने में भारी परेशानी हो रही है। भर्ती के दौरान सुपरवाइजर पद पर 26 हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था लेकिन उन्हें सिर्फ 13 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरटाइम का भी नहीं मिल रहा पारिश्रमिक
कर्मचारियों ने बताया कि उनसे ओवरटाइम ड्यूटी कराई जाती है। हर रोज 12 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी उनसे दो घंटे अतिरिक्त काम लिया जा रहा है। इस अतिरिक्त ड्यूटी का कोई पारिश्रमिक भी नहीं दिया जा रहा है।

वर्जन-
हमारी ओर से संबंधित कंपनियों को पूरा भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का पारिश्रमिक बकाया भर्ती कंपनियों पर है। कंपनियों को भुगतान करने के लिए कहा गया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। - प्रेम धवन, महा प्रबंधक, जवाहर विद्युत तापीय परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed