{"_id":"348cfec006f771a5a46190fd4152c305","slug":"workers-expressed-resentment-at-not-honorarium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर जताया रोष
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 11 Sep 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा यूनियन की ओर से शुक्रवार को डीएम से आशाओं के बकाया भुगतान की मांग की गई। आशाओं का आरोप है कि मानदेय के नाम पर महीनों लटकाया जाता है।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वालेंद्र कटियार ने कहा कि आशा कर्मचारी आम जनता एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच एक सेतु की तरह काम करती हैं। ऐसे में शासन की ओर से उन्हें मानदेय भी न के बराबर मिलता है। जो कभी समय से नहीं दिया जाता। इसके चलते आशाओं को अपना घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यूनियन की मांगों के बारे में बताया कि आशाओं के बकाया का भुगतान 15 दिन दिन में हो जाना चाहिए। इस मौके पर कुसुमा देवी, अनुपम चौहान, पारूल राजपूत, शशी प्रभा, सुनीता, लक्ष्मी, पदमा, रीना, मिथलेश पाल, ममता, कांती आदि आशा मौजूद थीं।