फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Worker buried due to falling of soil, rescued

मिट्टी की ढहाय गिरने से दबा मजदूर, निकाला सुरक्षित

Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Worker buried due to falling of soil, rescued
एटा। शहर में जीटी रोड स्थित रेलवे पुल के पास मंगलवार को चल रही सीवर लाइन की खोदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से एक मजदूर दब गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे पुल के पास जल निगम द्वारा सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम किया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे मजदूर योगेंद्र सिंह निवासी अचलपुर खोदाई के दौरान खड़ा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं पर पानी की पाइपलाइन लीकेज होने की वजह से मिट्टी की ढाय गिरने के साथ ही वह भी फिसलकर मिट्टी में दब गया। काम करे रहे कर्मचारियों में अचानक से भगदड़ मच गई। जेसीबी को बंद कर दिया गया। चंद मिनटों में वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। खोदाई कार्य में जुटे अन्य मजदूरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सहायक अभियंता रवि कुमार ने उसे जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed