{"_id":"652590eac09159ce170796ec","slug":"work-continued-on-tuesday-also-engineers-remained-busy-from-morning-till-evening-etah-news-c-163-1-sagr1019-6679-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंगलवार को भी काम रहा जारी, सुबह से शाम तक लगे रहे इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंगलवार को भी काम रहा जारी, सुबह से शाम तक लगे रहे इंजीनियर
Tue, 10 Oct 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में मंगलवार को भी मशीनें शुरू नहीं हो पाई। सुबह से शाम तक इंजीनियर काम पर लगे रहे। दो से तीन दिन में मशीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद वहां बिजली का उत्पादन होगा।
जवाहर तापीय परियोजना 1320 मेगावाट की बनाई जा रही है। 660 मेगावाट की एक यूनिट पर कार्य पूरा हो गया था। इस पर यहां बिजली का उत्पादन करने के निर्देश दिए गए। जहां 23 सितंबर को मशीनों को चलाया गया। इस दौरान 24 सितंबर तक मशीनें चलीं। वहीं 111 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। इसके बाद से मशीनें फिर खराब हो गई। 30 सितंबर को मशीनों को दोबारा चालू किया गया। इसके बाद लगभग आठ घंटे मशीनें चली। जैसे ही मशीनों ने लोड उठाया वैसे ही फाल्ट हो गई और मशीनों को बंद कर दिया गया।
इसके बाद से लगातार मशीनों की टेस्टिंग की जा रही है, लेकिन अभी तक फाल्ट नहीं मिला था। तीन दिन पहले दूसान कंपनी द्वारा तकनीकी टीम को बाहर से बुलाया गया था। जहां टीम ने सोमवार को इकाई में हुए फाॅल्टाें को खोज लिया था। मंगलवार को भी वहां काम चलता रहा। सूत्रों की माने तो दो से तीन दिन मशीनों के संचालन में अभी लगेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
मशीनों की टेस्टिंग जारी है, इकाई में जो फॉल्ट आदि हुए थे उन्हें दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। अभी दो से तीन दिन और लगने की संभावना है। इसके बाद ही मशीनों को शुरू किया जाएगा।
मनोज श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता जवाहर तापीय परियोजना