फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   womans protest in etah, bjp leader

भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Fri, 06 Sep 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
womans protest in etah, bjp leader
बीजेपी के जिलाघ्यक्ष के विरोध में धरना देते ग्रामीण- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। भाजपा जिलाध्यक्ष पर आठ बीघा जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर सैंथरी गांव की महिलाओं, बच्चों व पुरूषों ने धरना दिया। धरना देने वाले खुलेआम जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि अगर जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई जाती है तो उनको मजबूरी कुछ भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

तहसील सदर के गांव सैंथरी में गाटा संख्या 406 के रकवा 0.914 पर मुन्ना लाल, कुंवरपाल, नेमवीर, धनपाल और मोहरसिंह पुत्रगण चतुरी का नाम खतौनी में 2017 तक दर्ज थे। पीड़ितों का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वरिष्ठ ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसी जमीन परिवार का भरण पोषण हो रहा है। लेकिन जमीन चली जाने के बाद परिवार के सामने रोटियों के लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर पीड़ितों ने कलक्ट्रेट पर महिलाओं व बच्चों सहित धरना दिया। पीड़ितों की मांग है कि अगर प्रशासन जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराता है तो मजबूरी में बच्चों व महिलाओं सहित कुछ भी कर सकते हैं, इसके जिम्मेदार भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed