फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's death, in-laws accused of murder

Etah News: महिला की मौत, ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

Tue, 04 Apr 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman's death, in-laws accused of murder
सकीट/एटा। थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया।जिला मैनपुरी थाना औंछा क्षेत्र के गांव तिसाह निवासी अशोक उर्फ चेतराम ने बताया कि बेटी भारती की शादी करीब 11 माह पहले भगवंतपुर निवासी अजय कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसे लेकर गांव में पंचायत भी की गईं, लेकिन पति व अन्य ससुरालीजन में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को बेटी ने फोन करके बताया कि खाना अच्छा न बनाने को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट की है। मंगलवार की सुबह बेटी की मौत होने की सूचना मिली। गांव पहुंचे तो बेटी का शव गांव के ही बदन सिंह के घर में रखा मिला। आरोप है कि गला दबाने के बाद फंदे पर लटकाया और बाद में शव को बाहर लाकर रखकर ससुरालीजन भाग गए। बेटी के पति, सास, ससुर और ननद पर उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed