{"_id":"6497294e8d755149e9047934","slug":"womans-death-brother-accused-of-murder-etah-news-c-163-1-sagr1017-1315-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 24 Jun 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव बलीपुर उर्फ नगला वाले में शुक्रवार की देर शाम एक महिला की मौत हो गई। भाई जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। जबकि ससुरालीजन बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रहे हैं। गांव बलीपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी बबली (35) की मौत हुई है। इसके भाई श्रीकृष्ण निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद का आरोप है कि बहन की जहर देकर हत्या की गई है। चार दिन पहले जहर दिया गया था। बाद में ग्रामीणों के दबाव में इलाज कराने के लिए अलीगढ़ ले गए। यहां पर मौत होने के बाद जानकारी तक नहीं दी गई। पता लगने पर हम लोग पहुंचे और इलाज के कागजात मांगे गए तो नहीं दिए। जबकि बहनाई लाश घर पर आने के बाद भी लापता है।
वहीं ससुरालीजन का कहना है कि टीबी से पीड़ित थी। इसका इलाज अलीगढ़ में चल रहा था। वहां पर ही इलाज के दौरान मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। स्थिति पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।