{"_id":"6ae4e35e93dff7f84d0e438d","slug":"woman-suffering-from-fever-dies-dengue-confirmed-in-daughter-as-well-following-similar-cases-in-her-mother-and-brother-etah-news-c-163-1-eta1004-159350-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार पीड़ित महिला की मौत, मां बेटे के बाद बेटी में भी डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार पीड़ित महिला की मौत, मां बेटे के बाद बेटी में भी डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
एटा। जिले में मलेरिया व डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। मारहरा क्षेत्र के महमूदपुर नगरिया में भी डेंगू का प्रकोप फैलने लगा है। यहां मां-बेटा के बाद अब बेटी भी डेंगू पीड़ित मिली है। इसके अलावा एक महिला की बुखार से मौत हो गई।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में एक मलेरिया व दो बच्चे डेंगू पीड़ित मिले। वहीं संचारी रोग वार्ड में एक महिला डेंगू की पीड़ित मिली जिन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे शकुंतला देवी (50) निवासी मुखरना थाना पिलुआ को परिजन लेकर आए। यहां उनके भाई मनोज यादव ने बताया कि उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा था।
आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शाम को उन्हें घर लेकर आए जहां तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में शुक्रवार को एक वर्षीय अंकित निवासी रामपुर घनश्याम को बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया। पिता वीरेंद्र ने बताया कि उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार को बाल रोग विभाग में दवा लेने के लिए आए। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच की जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
वहीं फिरोजाबाद जिले के सुजात नगर निवासी 6 माह के यश प्रताप को भर्ती कराया गया। परिजन ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए मलेरिया व डेंगू की जांच की जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई।
वहीं मारहरा क्षेत्र के महमूदपुर नगरिया में मां-बेटे के बाद अब बेटी भी डेंगू पीड़ित मिली है। 11 वर्षीय माधवी की मां शीला ने बताया कि उसे सात दिन से बुखार आ रहा था। यहां उसकी जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई।