फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman returning from CTET exam injured along with her husband

Etah News: सीटेट की परीक्षा देकर लौट रही महिला पति सहित घायल

Mon, 08 Jul 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Jul 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Woman returning from CTET exam injured along with her husband
एटा। सीटेट की परीक्षा देकर लौट रहे दंपती की बाइक के आगे अचानक से नीलगाय आ गई। जिससे टकराकर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आगरा रेफर किया गया है। वहीं अन्य सड़क हादसों में 3 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात की गांव नगला मदिया निवासी घायल जितेंद्र ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी नीलम को सीटेट की परीक्षा दिलाने अलीगढ़ गया था। वहां से लौटते समय देर रात पिलुआ थाना क्षेत्र में पुठिया पेट्रोल पंप के पास अचानक से बाइक के सामने नीलगाय आ गया। जिसकी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई और हम दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से हमें मेडिकल पहुंचाया।
विज्ञापन

कस्बा व थाना रिजोर निवासी बंटी और चंद्रप्रकाश निवासी नगला कन्हौली बाजार करने आए थे। तभी अज्ञात चालक ने बाइक से टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही बाइक सवार घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनके साथ ही रोहित निवासी पुरा थाना मलावन भी बाइक फिसलने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed