फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman murdered after one year of marriage

शादी के एक वर्ष बाद विवाहिता की हत्या

Tue, 22 Jun 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered after one year of marriage
मृतका आकांक्षा फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव बंदनगर में एक विवाहिता की मारपीट करने के बाद फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप उसके पिता ने लगाया है। सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया है। विवाहिता एक दिन पहले ही मायके से आई थी।जिला फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा मोहल्ला लिंजीगंज कछियाना निवासी गिरीशचंद्र ने बताया कि पुत्री आकांक्षा (22) की शादी 25 जून 2020 को अजय कुमार निवासी बंदनगर थाना नयागांव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। यह बात बेटी ने छह माह पहले बताई थी। इसके बाद गांव बंदनगर आकर समझाने का प्रयास भी किया लेकिन प्रताड़नाएं जारी रहीं।
विज्ञापन

गिरीशचंद्र का आरोप है कि 20 जून को गंगा दशहरा पर स्नान के बहाने बेटी घर आई थी। उसने अपनी जान को खतरा बताकर ससुराल जाने से इनकार किया। हम लोगों ने उसे समझाकर बंदनगर भेज दिया। सोमवार देर शाम ससुरालीजनों ने बेटी की मारपीट के बाद फंदा लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए। गिरीशचंद्र ने बेटी के पति अजय कुमार, देवर नीलेश व चेतन सहित सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सीओ अलीगंज राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed