फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 13 Jul 2021 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in truck collision
एटा। थाना व कस्बा जैथरा में पैदल जा रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। वहीं अलग-अलग हादसों में एक वृद्धा सहित सात लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। कस्बा जैथरा के मोहल्ला सूर्य नगर निवासी लक्ष्मी देवी (30) पत्नी सुरेंद्र सिंह की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हुई है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी देवी कस्बा में पैदल जा रही थीं, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को जिला अस्पताल लेकर आए, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय टूंडला के पास मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल ले आए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास एक बस ने बाइक सवार टीटू निवासी नाई की मंडी आगरा को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव सर्रा भट्ठा के पास बाइक से गिरकर रामबेटी (60) निवासी गांव दुलामई थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद घायल हुई हैं। कस्बा व थाना सकीट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर संजीव कुमार निवासी मलिगांव थाना सकीट घायल हो गया। संजीव जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में मजदूरी करता है और साइकिल से घर लौटते समय सोमवार की देर शाम हादसे का शिकार हो गया। अन्य हादसों में भूपेंद्र निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ, लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार और संजीव कुमार निवासीगण रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed