फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies due to falling of raw wall

कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत

Sun, 05 Sep 2021 05:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to falling of raw wall
पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। सरकारी योजना के तहत पात्रता सूची में उसका नाम तो आ गया, लेकिन बनने से पहले हादसा हो गया और उसका पक्के मकान की छत का सपना पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सुंदर निवासी आरती देवी (40) पत्नी रमेशचंद्र के ऊपर रविवार सुबह करीब सात बजे दीवार गिर गई। महिला के देवर राजपाल सिंह ने बताया कि भाभी को सरकारी आवास मिला था, जिसकी नींव भरी जा रही थी। निर्माण कार्य के लिए रविवार सुबह खुद ही कच्ची दीवार के सहारे सीमेंट मसाला बना रहीं थीं, तभी अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण बचाव में जुट गए और मलवा हटाकर भाभी को बाहर निकाला। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं। गंभीर हालत में पीएचसी जैथरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति रमेशचंद्र की मौत बीमारी के चलते तीन माह पहले हो चुकी है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से मकान अब तक कच्चा ही था। सरकारी आवास मिला तो पक्के मकान की छत का सपना पूरा होने जा रहा था। मकान बनने से आरती काफी खुश थीं। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed