{"_id":"645f7671312ed062e4092428","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-discussion-of-murder-etah-news-c-25-1-156192-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या की चर्चा
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में एक महिला के छत से गिरकर मौत होने की बात कहकर परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि गांव में चर्चा है कि हत्या की गई है। पुलिस की मिलीभगत की भी बात कही जा रही है।
गांव बारा समसपुर निवासी जगपाल सिंह उर्फ मल्लाह की पत्नी ममता देवी (28) की छत से गिरकर मौत होना बताया गया है। पति व जेठ राजपाल सिंह ने पुलिस को खबर दी। इस मामले में पुलिस जानबूझ कर भी अनजान बनी रही। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस को मौत की वजह की पूरी जानकारी है। मृतका की बड़ी बहन की शादी जेठ राजपाल सिंह के साथ हुई है। इसके चलते वह भी विरोध नहीं कर पाए। सकरौली थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि महिला के प्रेमी के साथ जाने और आने को लेकर गांव में ही पंचायत होती रही हैं। थाने पर जो लिखकर दिया है। उसमें छत से गिरकर मौत होना दिखाया गया है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -- -- -- -- -
यह है चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार ममता देवी गांव के ही सूरज कुशवाह से प्यार करतीं थीं। 3 मई की रात को उसके साथ चली गई। शुक्रवार को परिजन ने आगरा में कोर्ट मैरिज कराने के बहाने दोनों को बुला लिया। यहां से परिजन थाना सकरौली ले आए। शाम को ही महिला को घर ले गए। इस बीच महिला ने एलान कर दिया था कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। जबकि महिला चार बच्चों की मां है। चर्चा है कि पति हत्या करने के बाद फरार है।