फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies after childbirth at health center; newborn in critical condition and admitted.

Etah News: सावन में एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर बनेगी यात्रियों का सबसे बड़ा सहारा

Fri, 24 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after childbirth at health center; newborn in critical condition and admitted.
एटा। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के चलते एटा-टूंडला मार्ग पर प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार से सोमवार तक भारी वाहनों के साथ रोडवेज बसों का संचालन बदले हुए मार्ग से होगा। ऐसे में एटा से आगरा जाने वाले यात्रियों को न केवल 77 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, बल्कि यात्रा का समय और किराया भी लगभग दोगुना हो जाएगा। इस स्थिति में एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत बनकर उभरेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-आगरा रोडवेज बसों का संचालन कुरावली, घिरोर, शिकोहाबाद और टूंडला होकर किया जाएगा। इससे 89 किलोमीटर का सामान्य सफर बढ़कर करीब 166 किलोमीटर हो जाएगा। यात्रा में साढ़े तीन से चार घंटे तक का समय लगेगा, जबकि प्रति यात्री किराया 124 रुपये से बढ़कर 246 रुपये तक पहुंच जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि रूट डायवर्जन के कारण बसों को एक तरफ 77 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। इससे बसों के फेरे भी कम होंगे और यात्रियों को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ऐसे हालात में एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन यात्रियों के लिए सबसे किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। यह ट्रेन अधिकतम ढाई घंटे में आगरा पहुंचाती है और इसका किराया मात्र 25 रुपये है। हाल ही में ट्रेन में छह की जगह 12 कोच लगाए जाने से सीटों की उपलब्धता भी बढ़ी है। शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी अमित कुमार ने बताया श्रावण मास में शुक्रवार से सोमवार तक इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहेगी। विजय नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए कम समय, कम खर्च और सुविधाजनक यात्रा का यह सबसे बेहतर विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed