{"_id":"6abeab629bf710e8320a2384","slug":"woman-confirmed-to-have-typhoid-along-with-dengue-etah-news-c-163-1-eta1004-157568-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला में डेंगू के साथ टाइफाइड की भी पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला में डेंगू के साथ टाइफाइड की भी पुष्टि
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
एटा। जिले में डेंगू और मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को एक महिला में डेंगू के साथ टाइफाइड की भी पुष्टि हुई।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में बृहस्पतिवार को 300 मरीज पहुंचे। इनमें वायरल बुखार समेत सर्दी, खांसी आदि शामिल हैं। इस दौरान 45 मरीजों को गंभीर हालत में सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया। इसमें रसूलपुर गढ़ौली निवासी नीलम देवी (41) ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला।
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंची। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सामान्य वार्ड में भर्ती किया। यहां डेंगू व टाइफाइड समेत मलेरिया की जांच कराई जिसमें डेंगू व टाइफाइड की पुष्टि हुई। वहीं चिकित्सकों ने सामान्य वार्ड में गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन
-- -वर्जन-- -
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में एक महिला डेंगू के साथ टाइफाइड से पीड़ित भी मिली है। उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज