फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wishing you happiness by worshiping Holika, today the colors will fly

होलिका पूजन कर की खुशहाली की कामना, आज उड़ेगा रंग-गुलाल

Thu, 17 Mar 2022 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Wishing you happiness by worshiping Holika, today the colors will fly
होली के त्योहार के चलते घंटाघर बाजार में भीड़। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। होली के त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। उन्होंने पर्व मनाने के लिए अंतिम दौर की तैयारियां कीं। शाम के समय होलिका पूजन कर खुशहाली की कामना की गई। शुक्रवार को रंग-गुलाल खेला जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम और नगर पालिका प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। 24 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है। वहीं जलापूर्ति के लिए तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से घरों में होलिका पूजन की तैयारियां की गईं। महिलाओं ने पूजन के लिए गुजिया, जौ-चना की बाली सहित गुलरियां और कंडों की माला बनाकर पूजन का थाल सजाया। शाम को सामूहिक रूप से होलिका स्थल पर पूजन किया गया। शहर के हाथी गेट, घंटाघर, बाबूगंज बाजार में होली की रौनक देखी गई। सबसे ज्यादा बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे। बाजार में कई तरह के रंग के साथ आकर्षक पिचकारियां खरीदी गईं।
विज्ञापन

आज 24 घंटे मिलेगी बिजली सप्लाई
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि होली के पर्व पर लोग घरों पर रहते हैं और बिजली की अधिक मांग रहती है। उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए शुक्रवार को शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नहीं होगी पानी की किल्लत
नगर पालिका परिषद की ओर से पानी की आपूर्ति निरंतर चालू रखने के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि शहर में कुल 17 नलकूप हैं जिनसे पानी की आपूर्ति की जाती है। इन सभी नलकूपों पर 40 कर्मचारियों की ड्यूटी शुक्रवार को तीन शिफ्ट में लगाई गई है। रात 8 से 10 बजे के बीच में जलकल प्रभारी रामकिशन प्रत्येक नलकूप का निरीक्षण करेंगे। अगर कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed