फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wire fell after sparking, girl scorched

Etah News: स्पार्किंग के बाद टूटकर गिरा तार, बालिका झुलसी

Fri, 16 Jun 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wire fell after sparking, girl scorched
अलीगंज। तमाम शिकायतों के बावजूद नगर के जर्जर विद्युत तार नहीं बदले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार रात मोहल्ला गंगा दरवाजा में एक तार जलकर नीचे गिर पड़ा। इसकी चपेट में आई बालिका झुलस गई। हादसे को लेकर परिजन ही नहीं मोहल्ले के लोग भी सहम गए। अना (8) निवासी शमशाबाद अपने परिजन के साथ मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी मौसा चांद मियां के घर छुट्टियां बिताने के लिए आई थी। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे सड़क से निकल रही थी। तभी अचानक बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे अना का हाथ और माथा झुलस गया। परिजन पास में ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। जिसके बाद उसके माता-पिता शमशाबाद वापस ले गए।
विज्ञापन

चांद मियां ने बताया कि अना अपने माता-पिता के साथ यहां आई थी। मोहल्ले में बिजली के तार जर्जर हैं। हर आधे घंटे में कोई न कोई तार टूटकर गिर पड़ता है। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर, पास ही के मोहल्ला राधाकिशन में बृहस्पतिवार की रात तारों में आग लग गई। लोगों ने शिकायत की, लेकिन ठीक करने कोई नहीं आया। पूरी रात यहां जैन गली की बिजली नहीं रही। शुक्रवार सुबह के समय तारों से फिर जोरदार स्पार्किंग होने लगी। तेज आवाज के साथ निकलकर चिंगारियां नीचे गिरने लगीं। जिससे आसपास के लोग डर गए। बाद में विद्युत कर्मियों ने पहुंचकर लाइन दुरुस्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकार द्वारा निर्धारित विद्युत आपूर्ति नगर के लोगों को नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। विद्युत निगम व्यवस्थाएं सुधारने के बजाए चेकिंग अभियान के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने में लगा है।विनोद कुमार आर्य, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल
---
लाइनों के टूटने से विद्युत व्यवस्था रोज-रोज चरमरा जाती है। प्रतिदिन लोग इन लाइनों के नीचे से गुजरते हैं। तार टूटने से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बिजली गुल रहने से घरेलू और व्यवसायिक कामकाज प्रभावित होते हैं।

गुलजार, व्यापारी

---
भीषण गर्मी में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति देना चुनौतीपूर्ण कार्य है। नगर की अधिकांश विद्युत लाइनें जर्जर हैं। इनको बदले जाने का कार्य होना है। अभी एक माह कार्य शुरू होने में और लग सकता है।



-सोनू कुमार, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed