{"_id":"d68d87a3c32b1f5b1a0e88e268892d19","slug":"will-counting-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना का करेंगे बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना का करेंगे बहिष्कार
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 31 Oct 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विकास खंड अलीगंज व जैथरा क्षेत्र में प्रथम चरण के मतदान के दौरान हुए बवाल के बाद विपक्षी प्रत्याशियों में रोष व्याप्त है। शनिवार को इसी क्षेत्र के 28 जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने एडीएम वित्त व राजस्व राजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंप मतगणना रोके जाने व चुनाव निरस्त कर इन पर पुन: मतदान कराने की मांग की।
इस दौरान प्रत्याशियों के अलावा बड़ी तादात में उनके समर्थक भी मौजूद थे।
प्रत्याशियों का आरोप है कि सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर क्षेत्र के सभी बूथ लूट लिए। मतदाताओं को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया।
विरोध करने पर सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों ने कई जगह फायरिंग भी की। इसके चलते प्रत्याशी मतगणना का बहिष्कार करेंगे, और इस दौरान प्रत्याशियों का कोई भी एजेंट मतगणना स्थल पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि उक्त प्रत्याशियों द्वारा एडीएम के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त व मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह यादव, ब्रज किशोर यादव, जंडैल सिंह वर्मा, सुनीता देवी, रेशम देवी, आबदा नंन्ही, श्याम सिंह, अहमद शमशाद, मान सिंह, प्रवीन कुमार, रामनरेश सिंह, शिवराज सिंह शाक्य, नीलेश राजपूत, कुलदीप सिंह, मिथलेश वर्मा, कुबेर सिंह अंगरिया सहित जिला पंचायत के प्रत्याशी मौजूद थे।