फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife stabs husband with scissors for reaching home late

UP: घर देरी से पहुंचा पति...आगबबूला हो गई पत्नी, पेट में घोंप दी कैंची; युवक की हालत गंभीर

Mon, 15 Sep 2025 10:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 15 Sep 2025 10:39 PM IST
सार

पति के घर देरी से पहुंचने पर पत्नी इस कदर गुस्सा हुई कि पेट में कैंची घोंप दी। पति लहूलुहान हो गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पत्नी का कहना है कि पति ने खुद को कैंची मारी है।

विज्ञापन
Wife stabs husband with scissors for reaching home late
पत्नी के हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज कस्बे में रविवार रात पति देरी से घर आया तो पत्नी को गुस्सा आ गया। आरोप है कि उसने पति के पेट में कैंची घोंप दी। गंभीर हालत में युवक को अलीगंज से फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। महिला का कहना है कि पति ने खुद ही कैंची मारी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सुदर्शन दास निवासी विकेश (33) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बताया कि पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। घरेलू हिंसा का विवाद पहले से चल रहा है। बताया कि रविवार रात बाजार से घर लौटने में लेट हो गया। जब घर आया तो पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

 

इसी बात पर उसने पेट में कैंची मार दी। परिवारीजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एटा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
 

मेडिकल काॅलेज से भी उसे रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन फर्रुखाबाद ले गए और वहां इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सिंगर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल को तत्काल अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। 

 
विज्ञापन

घायल की पत्नी थाने आई थी। बताया कि युवक ने कैंची खुद मारी है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। कैंची लगने से खून काफी बह गया है। हालत सामान्य होने पर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed