{"_id":"3f8a674eb821b24b6376fd5593fd24db","slug":"wife-of-accused-triple-murder-hanged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड के आरोपी की पत्नी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड के आरोपी की पत्नी ने फांसी लगाई
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहरे हत्याकांड के आरोपी सर्वेश कुमार की पत्नी प्रीति ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण पति की जमानत न हो पाना बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
थाना जैथरा के गांव छोटी जरारी निवासी प्रीति (26) के पति सर्वेश कुमार तिहरे हत्याकांड में आरोपी है और वर्ष 2011 से जेल में बंद है। बताते हैं कि कई बार जमानत की अर्जी देने के बाद भी सर्वेश की जमानत नहीं हो पाई। इसके चलते प्रीति काफी परेशान भी रहती थी। प्रीति करीब एक साल मायके सलेमपुर मैनपुरी में भी रही थी। बाद में गांव लौट आई। गुरुवार को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब घरवाले पहुंचे तो प्रीति का शव लटका देख दंग रह गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। बताते हैं कि परिवारीजनों ने प्रीति का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रशासन से जेल में बंद सर्वेश को एक दिन की जमानत देनी की बात कही है। सर्वेश का एक भाई उमेश यादव कारगिल युद्ध में शहीद हो चुका है। थाना पुलिस का कहना है कि उसे इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।