फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wife Climbs Mobile Tower in Etah

UP: 'मेरा पति से समझाैता कराओ', मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई महिला; पुलिसकर्मियों के फूल गए हाथ-पांव

Sun, 19 Apr 2026 02:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Apr 2026 02:36 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में एक महिला मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। महिला को टाॅवर पर चढ़ा देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ माैके पर जुट गई। पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन
Wife Climbs Mobile Tower in Etah
मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र में एक युवती ससुरालियों से समझौता कराए जाने की मांग को लेकर गांव सिरसाटिप्पू स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर से सकुशल उतारने के लिए अग्निशमन एवं वन विभाग कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन महिला ससुरालियों को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसाटिप्पू गांव में लोगों ने पुलिस सूचना दी कि उनके गांव के टॉवर पर एक महिला चढ़ी हुई है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंच गए। टाॅवर पर चढ़ी महिला कविता पुत्री योगेंद्र सिंह निवासी माया नगर एटा से बात की। मोबाइल टाॅवर पर से उतरने के लिए कहा। 
विज्ञापन


महिला अपने पति राजेश से पिछले दो वर्ष से चले आ रहे विवाद का समझौता कराने व ससुराल में रहने की शर्त पर ही टॉवर से नीचे उतरने की बात कर रही थी। युवती अपने साथ मोबाइल लेकर टॉवर पर चढ़ी थी। मोबाइल से ही वह पुलिसकर्मियों से अपनी व्यथा को सुलझाने की बात कर रही थी। युवती के टॉवर पर चढ़ने की घटना को सुनकर आसपास के गांव के बड़ी संख्या में लोग माैके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed