{"_id":"66cf4a8bffeddd0b8d0869a1","slug":"weather-became-pleasant-due-to-rain-paddy-crop-benefited-etah-news-c-163-1-sagr1018-121953-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की फसल को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की फसल को फायदा
Wed, 28 Aug 2024 09:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। बुधवार को दिनभर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। इससे जहां मौसम सुहाना हो गया तो धान की फसल को फायदा पहुंचा है। वहीं, शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को समस्या से जूझना पड़ा।
पिछले एक सप्ताह से लगातार बीच-बीच में बारिश हो रही है, लेकिन दिन में कुछ समय धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी हो रही थी। मंगलवार रात के बाद बुधवार सुबह के समय भी बूंदाबांदी हुई। जबकि इसके बाद धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज बरसात हुई और आसमान में शाम तक बादल छाए रहे। ऐसे में मौसम खुशनुमा हो गया।
वहीं तेज बरसात होने पर धान के खेतों में पानी लगने से किसान खुश हैं। किसानों को बेहतर उत्पादन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उनका कहना है कि रुक-रुक कर बारिश होने से इस बार काफी लाभ मिला है। फसल में पानी लगाने की मेहनत और पैसा बच गया है। जो खेती में मुनाफा कहा जा सकता है।