{"_id":"5ad8917c0d22237cd0db528a69fdbf6d","slug":"weapons-in-the-house-were-turned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बन रहे थे हथियार, पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बन रहे थे हथियार, पकड़े
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरपकड़ अभियान के तहत गुरुवार की सुबह जलेसर पुलिस ने गांव नारऊ में एक घर पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बने व अधबने हथियार बरामद हुए हैं।
गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसएसपी एसके वर्मा ने बताया कि जलेसर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव नारऊ में एक घर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने मय फोर्स के साथ जब छापा मारा तो वहां से 12 बने व अधबने असलाह बरामद किए। साथ ही अवैध हथियार बनाते तीन आरोपियों को भी पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम श्यामवीर निवासी नारऊ जलेसर, राजन सिंह और यशपाल निवासी वरसोड़ा थाना अमांपुर जिला कासगंज बताए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी श्यामवीर बंद घर में अवैध हथियार बनवाता था और पड़ोसी जिलों के साथ गृह जनपद में भी इनकी तस्करी करता था। पुलिस ने मौके से दो बंदूक, छह पोनिया व चार तमंचे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।