{"_id":"9b37b81a4d36456ff9931e50bde0886a","slug":"watt-7-watt-led-in-price-being-vlb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 वाट की कीमत में दिया जा रहा 7 वाट का एलईडी वल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 वाट की कीमत में दिया जा रहा 7 वाट का एलईडी वल्ब
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एलईडी बल्ब वितरण में धांधली बाजी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
समाजसेवी माधव तिवारी के नेतृत्व में उपभोक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत ऊर्जा संरक्षण हेतु शहरी उपभोक्ताओं को रियायती पर उपलब्ध कराए जाने वाले एलईडी बल्ब में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते धांधली की गई है। विभाग को 9 वाट का एलईडी बल्ब 85 रुपये में उपलब्ध कराना था जिसकी बाजार की कीमत 350 रुपये होगी। एक उपभोक्ता कम से कम 3 तथा अधिक से अधिक 5 एलईडी बल्ब खरीद सकेगा। विभाग उपभोक्ताओं को 9 वाट के बल्ब के स्थान पर 7 वॉट का बल्ब उपलब्ध करा रहा है, लेकिन कीमत 85 रुपये ही ली जा रही है। जबकि 7 वॉट के एलईडी बल्ब एवं 9 वाट बल्ब के मूल्यों में 150 रुपये का अंतर है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी का एलईडी बल्ब दिया जा रहा है उसकी गुणवत्ता भी सही नही है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच पड़ताल कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नवीन यादव, राजेश यादव, सुरेश चन्द्र, सुबोध यादव, लोकेश तिवारी, संदीप चौहान, इसरार हुसैन, सुरेश कुमार, विशाल कुशवाह, जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे।