{"_id":"62c1d5120fbaf24a9a7d7126","slug":"waterlogging-in-the-city-due-to-rain-at-night-etah-news-agr5388792193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में झमाझम बारिस से शहर में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में झमाझम बारिस से शहर में हुआ जलभराव
विज्ञापन
इस्लाम नगर में मार्ग पर भरे बारिश के पानी से होकर गुजरते बच्चे ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शनिवार रात को झमाझम बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में नाले चोक होने की वजह से सड़क व गलियों में पानी भर गया। रविवार सुबह लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं आंधी-बारिश से अलग-अलग स्थानों पर 40 फॉल्ट हुए। जिससे लगभग आधे शहर में रात भर बिजली गुल रही।
शनिवार रात को जिले में हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहरी क्षेत्र में नगला पोता, मारहरा दरवाजा, नेहरू नगर, किदवई नगर, शृंगार नगर, वनगांव आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। वहीं घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज बाजार में कीचड़ जैसे हालात हो गए। पहले आंधी और इसके बाद बारिश की वजह से शहर में करीब 40 फॉल्ट हुए। जिसके चलते 12 मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह के वक्त लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह नौ बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
किसानों ने शुरू की धान की पौध की रोपाई
बरसात न होने से खेत सूखे पड़े थे। 30 जून को बारिश हुई थी लेकिन पर्याप्त पानी नहीं था। शनिवार रात में हुई झमाझम बारिश से धान की पौध लगाने के लिए खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। इसे लेकर रविवार से किसानों ने अपने खेतों में पौध लगाना शुरू कर दी।