फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water is flowing in medical college for three days

मेडिकल कॉलेज में तीन दिनों से बह रहा है पानी

Tue, 21 Jun 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water is flowing in medical college for three days
मेडिकल कॉलेज में पाइपलाइन लीकेज होने से रास्ते में भरा पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से लगातार पाइपलाइन लीक होने की वजह से पानी बह रहा है। रास्ते में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं और नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं। इसकी वजह से परिसर में भी पानी भर गया है। जिम्मेदार आंखें बंद करके बैठे हैं। उनको बर्बाद हो रहे पानी की कोई फिक्र ही नहीं है।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज स्थित डायलिसिस यूनिट के सामने तीन दिनों से पाइपलाइन लीक होने की वजह से पानी बह रहा है। सरकार एक-एक बूंद पानी को बचाने के लिए तमाम जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, जो यहां पर बेमानी साबित हो रही है। पानी अधिक मात्रा में निकलने की वजह से ऑपरेशन थिएटर के सामने जलभराव जैसे हालात बन गए हैं। इधर पानी अधिक एकत्रित होने के बाद नालियां भी ओवरफ्लो हो गईं। इसकी वजह से आटीपीसीआर लैब और दवा वितरण केंद्र के सामने पानी जमा हो गया है। मरीज और तीमारदार पानी में ही होकर गुजरने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

यहीं से गुजरते हैं अधिकारी
मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी से एमसीएच विंग की ओर जाने वाले अधिकारियों, चिकित्सकों का निकलना भी यहीं से होता है। इसके बावजूद भी अधिकारी आंखें बंद करके बैठे हैं और तीन दिनों से लीकेज को सही कराकर जलभराव रोकने की पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed