फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Water cooler deteriorated from intersections to tehsil

चौराहों से लेकर तहसील तक वाटर कूलर खराब

Thu, 31 Mar 2022 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Water cooler deteriorated from intersections to tehsil
जलेसर तहसील के गेट पर लगा वाटर कूलर ।संवाद - फोटो : ETAH
जलेसर। गर्मी लगातार बढ़ रही है। तल्ख धूप में बाहर निकलने वाले लोगों की आंखें ठंडे पानी की तलाश में रहती हैं, लेकिन नगर में लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। चौराहों से लेकर तहसील तक लगे वाटर कूलर से सादा पानी निकल रहा है। जिससे राहगीर और वादकारियों को प्यास बुझाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने राहगीरों को शुद्ध व ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए तहसील परिसर गेट, आगरा चौराहा, गांधी चौक, शेरगंज, बाईपास रोड, विधायक आवास, पालिकाध्यक्ष कैंप कार्यालय, जीजीआईसी गेट, स्टेट बैंक, चिंताहरण मंदिर पर आरओ वाटर कूलर लगवाए हैं, लेकिन ये काम नहीं कर रहे हैं। तहसील परिसर के मुख्य द्वार पर लगे वाटर कूलर से गर्म पानी आ रहा है। यहां हर दिन सैकड़ों वादकारी, शिकायतकर्ता, बैनामा आदि से संबंधित लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ऐसी भीषण गर्मी के बीच ठंडे पानी की मशीन देख लोग उत्साह के साथ वहां पानी पीने पहुंच रहे थे, लेकिन पानी सादा देख निराशा हाथ लग रही थी। अपने काम के सिलसिले में तहसील आए सुरेश चंद्र, अरविंद कुमार, मोहित कुमार, सचिन बाबू, वीरेश कुमार, अनुज आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से वाटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। यहां काफी दूर तक के लोग आते हैं, जो यात्रा के दौरान गर्मी और प्यास से अकुला जाते हैं। ठंडा पानी न मिल सके तो ऐसे वाटर कूलर का क्या लाभ? यही हाल चिंताहरण मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर का है। यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed