फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wall fell, buried under the debris of the old couple died

दीवार गिरी, मलबे में दब कर वृद्ध दंपति की मौत

Tue, 29 Sep 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 29 Sep 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Wall fell, buried under the debris of the old couple died
सोमवार रात एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। नीचे सो रहे बुजुर्ग दंपति तोफान सिंह (65) और चंद्रवती (62) की मलबे में दब कर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं तेज आवाज होने पर ग्रामीण भी जाग गए। जानकारी पर थाना पुलिस भी जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  थाना क्षेत्र के गांव नगला गरीबा निवासी तोफान सिंह खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने गांव में अपने मकान के बाहर एक पेड़ के पास कच्ची दीवार बनाकर उसके ऊपर छप्पर डाल रखा था। यहीं दोनों पति पत्नी सोते थे। जबकि बच्चे बगल में बने मकान में रहते थे। सोमवार रात भी वृद्ध दंपति नीचे सो रहे थे। रात साढ़े 12 बजे के लगभग एकाएक कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी। अचानक तेज आवाज होने पर बराबर मकान में रह रहे बच्चे और ग्रामीण जाग गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। यहां का हाल देखकर सभी के होश उड़ गए और मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस जेसीबी मशीन के साथ पहुंच गई और मलबा आदि को हटवाया। बताते हैं कि तोफान सिंह का कुछ समय पहले हादसे में घायल हो गए थे। वह चलने फिरने में असमर्थ थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed