{"_id":"a1b5d08fb6e78112380528e248c1a6b5","slug":"wall-crosses-the-kids-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार लांघकर बच्चों ने स्कूल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार लांघकर बच्चों ने स्कूल में किया प्रवेश
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची के प्राथमिक विद्यालयों में पठन पाठन शिक्षकों की लापरवाही की भेंट चढ़ता जा रहा है। कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय में 11 बजे तक ताले लटके रहे। विद्यालय खुलने के समय दस बजे से छात्र-छात्राएं गेट पर खडे़ रहे थे। शिक्षक के देरी से आने से बच्चों का सब्र टूट गया और वो विद्यालय की दीवार लांघकर परिसर में प्रवेश कर गए।
प्रधानाध्यापिका 11 बजे पहुंचीं, तब स्कूल का गेट खुला। प्रधानाध्यापिका प्रमिला गुप्ता ने विद्यालय में देर से आने का कारण बताते हुए कहा कि आज वह कासगंज से भूलवश एटा की बस में न बैठकर अलीगढ़ वाली बस में बैठ गईं थीं। इसके चलते देरी हो गई।