फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wait is over: classes will start in medical college from today

इंतजार खत्म: आज से मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगी कक्षाएं

Sun, 13 Feb 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wait is over: classes will start in medical college from today
मेडिकल कॉलेज ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य महाविद्यालय में पढ़ाई का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके साथ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था में एक सुनहरा अध्याय जुड़ जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और फैकल्टी शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारियां को अंतिम रूप दे चुके हैं। शुरूआत में फाउंडेशन कोर्स पर जोर दिया जाएगा और छात्रों पर पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि एमबीबीएस में 84 छात्र-छात्राएं पहले चरण में प्रवेश ले चुके हैं। ये सभी पूरे एक महीने गाना-बजाना, खेलकूद और योग करेंगे। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के नए कोर्सड के मुताबिक पहले महीने में छात्रों को किताबी पढ़ाई से दूर रखा जाएगा। छात्रों को फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा। इसमें छात्रों को भाषा (हिंदी-अंग्रेजी) सिखाई जाएगी। संगीत, योग, ध्यान और खेलकूद की कक्षाएं लगेंगी। बताया कि पहले वर्ष में छात्रों पर पढ़ाई का दबाव न पड़े, इसलिए उनकी सहूलियत के अनुसार ही पढ़ाई कराई जाएगी। इस बीच शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी एक दूसरे के बीच घुलमिल जाएंगे।
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाएंगे 42 फैकल्टी
प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नियमित 12 और संविदा पर 30 फैकल्टी कार्यरत हैं। इन प्रवक्ताओं की ओर से एमबीबीएस के छात्रों को शिक्षण कार्य कराया जाएगा। प्रवक्ताओं की पहले दिन शिक्षण कक्षों में छात्र-छात्राओं के साथ शिष्टाचार मुलाकातें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
निर्माण लागत लाख में - 21684.83
कुल क्षेत्रफल- 25.89
फैकल्टी (प्रवक्ता) नियमित-12
प्रवक्ता संविदा - 30
सीनियर रेजीडेंट- 24
जूनियर रेजीडेंट - 48
पहले चरण में प्रवेश -84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed