फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Voted first, then farmers reached the field

पहले किया मतदान फिर खेत में पहुंचे किसान

Sun, 20 Feb 2022 04:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Voted first, then farmers reached the field
करतला में उंगली पर स्याही का निशान दिखाते खेतों में काम करते किसान ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं पर मतदान करने का खुमार सुबह से ही छाया रहा। किसानों ने सारे काम छोड़कर पहले मतदान किया, फिर खेतों में पहुंचे। पहले काम को तबज्जो नहीं दी। सबसे पहले लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बूथों की ओर कदम बढ़ाए। लोगों के लिए अन्नदाता की भूमिका निभाने वाले किसानों ने लोकतंत्र के महापर्व में भी अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी से निभाई। मतदान के महत्व को समझा और ईवीएम का बटन दबाने के बाद ही कृषि संबंधी कार्यों पर ध्यान दिया।
विज्ञापन

विधानसभा मारहरा के मतदान केंद्र धिरामई पांच विस्बा के किसान कृपाल सिंह ने बताया कि सबसे पहले मतदान किया, इसके बाद खेतों में पानी लगाने के लिए आए हैं। मतदान बहुत जरूरी है, खेत में पानी बाद में भी लग सकता है। इसलिए पहले वोट डालना ही ठीक समझा। यहीं के 70 वर्षीय रामपाल सिंह ने कहा कि अब मतदान का महत्व हर व्यक्ति समझने लगा है। अधिकारियों ने भी पहले मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उनकी बात समझ में आई और पहले मतदान करने पहुंचे। इसके बाद फसल में पानी लगाने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed