{"_id":"73ad8faea0844ac54d116ea9dc51cb99","slug":"volunteers-nation-vowed-to-return-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण का संकल्प ले घर लौटे स्वयं सेवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण का संकल्प ले घर लौटे स्वयं सेवक
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को दीक्षांत समारोह के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए स्वयं सेवकों को रोली तिलक लगा कर विदा किया गया। सात दिनों तक राष्ट्र निर्माण की दीक्षा लेने के बाद स्वंय सेवक देशभक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिए।
आरएसएस के सात दिवयीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि सभी स्वयं सेवक सभी खंडों में संघ की शाखा का संकल्प लेकर जायें और अपने स्थान पर संघ की शाखा लगवायें। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों को गंगा की सफाई, गौमाता पूजा, मान बिन्दुओं की सुरक्षा का चिन्तन और संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर भारत को पूर्ण हिन्दू राष्ट्र की कल्पना का संकल्प लेकर काम करना होगा। दीक्षांत समारोह के अंत में स्वयंसेवकों के विदाई समारोह में खंड संघ चालक रमन गुप्ता ने स्वयं सेवकों को रोली चावल का तिलक लगा कर विदा किया। जिला संघचालक शम्भूदयाल, प्राचार्य रामकुमार श्रोत्रिय, संतोष शर्मा, दिनेश दलेला, राघवराम द्विवेदी, अनिल मैंबर, शिशुपाल सिंह राठौर, जगदीश भदौरिया, नगर संघचालक बालकिशन गुप्ता, वर्ग कार्यवाह मनोज यादव, बौद्धिक प्रमुख प्रदीप शर्मा प्रधानाचार्य, विभाग प्रमुख धर्म जागरण मंच अर्जुन सिंह, नीरज चतुर्वेदी, सर्व व्यवस्था प्रमुख एवं जिला गौसेवा संबर्धनी अरविंद गुप्ता, सत्यदेव, वर्ग शारीरिक व्यवस्था प्रमुख गौरव मिश्रा, श्यामकिशन गुप्ता, मानसिंह राठौर प्रधानाचार्य, सत्यराम शर्मा, मौनू गौर, शरद, रवि, अनुभव कुमार आदि मौजूद रहे।