{"_id":"2ca9d9a0c276d38dc9a7553da0aed921","slug":"vishvakalyaan-mein-lage-rahe-brahma-baaba-saroj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकल्याण में लगे रहे ब्रह्मा बाबा: सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकल्याण में लगे रहे ब्रह्मा बाबा: सरोज
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व शांति दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मनाया गया। जिसमें विश्व शांति के लिए कमाना की गई। वहीं ब्रह्मा बाबा व्यक्तित्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम बालमुकुंद मिश्र, ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी, ब्रह्माकुमारी ऊषा बहन, संतोष अग्रवाल, गौरीशंकर शर्मा एवं जेसी चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
एडीएम ने कहा कि मनुष्य भौतिक चकाचौंध की ओर अंधी दौड़ लगा रहा है। उसे अपने अंदर झांकने की फुर्सत ही नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी ने की। उन्होंने कहा कि बाबा का व्यक्तित्व बहुत ही विशाल था। वो बचपन से ही विश्वकल्याण के विषय में ही सोचा करते थे। उन्होंने विश्व में शांति और सद्भावना लाने के लिए सहयोग का मूल्य संसार में स्थापन करने के लिए और एक नया विश्व दर्शन दिया।
कार्यक्रम में कुमारी कीर्ति ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी ऊषा बहन ने कहा कि मनुष्य को आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने को समय दें। ब्रह्माकुमारी हिमानी बहन ने राजयोग मेडीटेशन का अभ्यास कराया। इस दौरान राकेश माहेश्वरी, अनिल, रामप्रकाश चौहान, वीपी मिश्रा, दामोदर वर्मा, अरुण माहेश्वरी, सुभाष अग्रवाल, अखिलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।