फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   violence in lekhpal bhrti exam

लेट परीक्षा शुरु होने पर परीक्षार्थियों का स्कूल में हंगामा

Sun, 08 Nov 2015 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Sun, 08 Nov 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
violence in lekhpal bhrti exam
चकबंदी लेखपाल परीक्षा में रविवार को अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। विलंब से शुरू परीक्षा होने और कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही से गलत सिरीज के पेपर वितरित होने पर कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों जमकर हंगामा बरपाया। इसके चलते परीक्षा के दौरान अफरातफरी का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन

पूर्व में हुई राजस्व लेखपाल परीक्षा जहां शांतिपूर्ण रही वहीं रविवार को आयोजित चकबंदी लेखपाल परीक्षा ं अव्यवस्थाओ की भेंट चढ गई। परीक्षा केंद्रों पर समय को परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा बरपाया। नगर के महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज पर परीक्षार्थियों ने समय से परीक्षा श्ुरू नहीं और गलत सिरीज का पेपर वितरित करने को लेकर हंगामा बरपाया।
विज्ञापन


परीक्षार्थी मनोज कुमार, कपिल शर्मा, सिद्धांत सुमन, अरविंद ने महरानी लक्ष्मीबाई परीक्षा केंद्र के रुम नंबर बाहर में परीक्षा से पहले प्रश्रपत्र लीक होने और परीक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी। परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थी दोबारा हुए तो केंद्र पर मौजूद पुलिस बल ने परीक्षार्थियों को  शांत कर मामला रफा दफा कर व्यवस्था बनाए रखी। महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डा.ॅ विनीता तिवारी का कहना है कि कुछ उद्दंड परीक्षार्थियों ने परीक्षा में व्यवधान डालने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फोर्स की मदद से उन्हें शांत करा दिया गया था। सहावर रोड स्थित एक मलखान सिंह महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही से अन्य सीट पर बैठे आवेदक को दूसरे सीरीज की बुकलेट थमा दी गई। इसकें चलते परीक्षार्थियो ने दूसरी सीरीज का प्रश्नपत्र हल किया। औचक निरीक्षण को पहुंची सचल दल टीम ने गलती पकड़ कर कक्ष निरीक्षक से लिखित स्पष्टीकरण लिया। परीक्षा से पूर्व केंद्रों में अव्यवस्थाओं का आलम यह था कि बाहरी जनपदों से आए परीक्षार्थियों का सामान रखने की व्यवस्था परीक्षा केंद्रों नहीं दिखाई दी। इसके चलते सामान भटक रहे परीक्षार्थियों का गुस्सा फूटने पर हंगामे का माहौल बन गया।  
परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की सुनिए


प्रधानाचार्यों की मानें तो निर्देशिका में बताया गया परीक्षा कार्यक्रम अव्यवहारिक रहा। केंद्रों पर आवंटित परीक्षार्थियों की तुलना में व्यवस्थाएं नाकाफी थीं। 45 मिनट में एक हजार परीक्षार्थियों को बुकलेट और ओएमआर शीट का वितरण समय से नहीं हो सका। इतना ही नहीं कई बातों को लेकर स्पष्ट आदेश नहीं होने से भी कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा शुरु होने के बाद परेशान दिखाई दिए।
 
विलंब से पहुंचे परीक्षार्थी बैरंग लौटे
आरएलसीएस इंटर कालेज पर बुलंदशहर जनपद से आए कुछ परीक्षार्थी तो अधेड़ लग रहे थे। फोटो मिलान किया गया। लेकिन उम्र में काफी अंतर लग रहा था। आधा घंटे से अधिक विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। प्रधानाचार्यों का कहना था कि दस मिनट विलंब से पहुंचने वालों को ही परीक्षा में शामिल कराने के आदेश हैं।

परीक्षार्थियों की भीड़ से नगर में जाम
सुबह से ही सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। गाजियाबाद, बुलंदशहर एवं नोयडा आदि सुदूर जनपदों के परीक्षार्थी सुबह ही शहर में आ गए। सुबह छह बजे स्थानीय रोडवेज बस स्टेंड पर युवाओं की भीड़ थी। पीथ पर थैला लगाए यह लोग विभिन्न पराक्षा केंद्रों का पता पूंछ रहे थे।

रिक्शों का टोटा व पूड़ी-बेड़ई भी खत्म
परीक्षार्थियों की भीड़ के आगे शहर में रिक्शा, आटो रिक्शा एवं ई-रिक्शों का टोटा हो गया। इन पर बैठे परीक्षार्थी केंद्र तलाश रहे थे। तो वहीं रोडवेज बस स्टेंड, जनता दुर्गा मंदिर, मेहता पार्क, रेलवे रोड आदि पर लगने वाली पूड़ी, बेड़ई, छोले भटूरे आदि की ठेल समय से पहले ही खाली हो गईं। रात के सफर से भूखे परीक्षार्थियों ने भरपेट भोजन कर इनका माल निपटा दिया।

-
शहर में रहा जाम
भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन की तैयारियां धरी रह गईं। क्राउड कंट्रोल टीमें कुछ नहीं कर सकीं। शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम का आलम रहा। ऐसे में परीक्षार्थी ही नहीं कक्ष निरीक्षक भी विलंब से पहुंच सके। पटियाली गेट पर लगे जाम में लोग घंटे भर तक फंसे रहे। और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed