{"_id":"6881ebb5a689028fad05745f","slug":"villagers-fought-with-two-crocodiles-know-what-happened-horrifying-video-goes-viral-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक साथ दो मगरमच्छों से भिड़े गांव वाले, जानें फिर क्या हुआ...खौफनाक VIDEO आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक साथ दो मगरमच्छों से भिड़े गांव वाले, जानें फिर क्या हुआ...खौफनाक VIDEO आया सामने
Thu, 24 Jul 2025 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ग्रामीण एक साथ दो मगरमच्छों से भिड़ गए। लाठियों के साथ मगरमच्छों को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
मगरमच्छों से भिड़ गए ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र के गांव सुर्जी में बृहस्पतिवार को सिंघाड़े के तालाब में दो मगरमच्छ दिखाई दिए। इसके कारण ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। वन विभाग की टीम ने अभी तक मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं किया है।
विज्ञापन
सुर्जी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सिंघाड़े के तालाब में दो मगरमच्छ दिखाई दिए। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। दो लोग सिंघाड़े के तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। हाथ में भाला और लाठी लेकर मगरमच्छ को पानी में खोजते रहे मगर पानी अधिक होने की वजह से मगरमच्छ नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र के रेंजर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग कार्यालय में इसकी सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव कुशवा के तालाब में मंगलवार को मगरमच्छ का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण भयभीत थे। सूचना वन विभाग को दी गई। तालाब के आसपास कीचड़ अधिक होने की वजह से टीम तालाब तक नहीं पहुंच सकी।
डीएफओ सुंदरेशा ने कहा कि अवागढ़ क्षेत्र के दोनों गांव में वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। चार दिन से मगरमच्छ पर निगरानी की जा रही है। अगर ये तालाब से बाहर निकलता है तो उसका रेस्क्यू किया जाएगा। ग्रामीणों के शोर-शराबे की वजह से वो तालाब में ही घुसा हुआ है।