फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   VILLAGER KILLED, OTHERS APPOSE

चुनावी बैठक में ग्रामीण की हत्या के बाद बवाल

Sat, 26 Sep 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
VILLAGER KILLED, OTHERS APPOSE
गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे गांव नगला गुमानी में चल रही चुनावी बैठक में एक युवक ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से एक ग्रामीण रामस्वरूप (52) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न कर वहां से भगा दिया। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने एटा- कासगंज रोड पर आईटीआई गेट के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की ऑल्टो कार में भी आग लगा दी। घटना की जानकारी लगते ही सीओ सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला गुमानी में गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे पंचायत चुनाव को लेकर एक बैठक चल रही थी। बैठक में वर्तमान प्रधान राजेश कुमार साहू व गांव के अन्य लोग मौजूद थे, तभी जिला कासगंज के गांव कादरपुर निवासी विशाल वहां अपनी गाड़ी से आ धमका। बताते हैं कि आरोपी की किसी बात को लेकर बैठक में मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई और आरोपी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी और वह रामस्वरूप को जा लगी। गोली चलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ भी लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके  पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसे वहां से भगा दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। मौके पर सीओ सदर डीएस गब्र्याल व कई थानों का फोर्स पहुंच गया और अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। सीओ सदर का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही वह पकड़ा जाएगा। वहीं मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को कोई तहरीर अभी तक नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed