{"_id":"0836f4266ac504c3208b7070b8e20ccc","slug":"vikas-and-sunita-won-medals-in-athletics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास व सुनीता ने एथलेटिक्स में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास व सुनीता ने एथलेटिक्स में जीते पदक
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा क्षेत्र के युवा विकास व सुनीता एथलेटिक्स में कई पदक हासिल कर चुके हैं, लेकिन सही प्लेटफार्म न मिलने से मंजिल नहीं मिल पा रही है। दोनों की तमन्ना राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की है।
पिछले महीने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में चैंपियन बने विकास निवासी रशीदपुर बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। खेलकूद के साथ साथ वे शिक्षा में भी उत्कृष्ट स्थान बनाना चाहते हैं और खेलकूद में नेशनल स्तर पर खेलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा और न ही कोई सहायता मिल रही है। इसके चलते उनकी प्रतिभा यहीं पर दबकर रह गई है।
विकास ने प्रतियोगिता में पांच मेडल हासिल किए हैं।
इसी प्रकार छात्रा सुनीता यादव पुत्री हरवीर सिंह निवासी नगला बबूल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। छात्रा सुनीता का कहना है कि उसके परिजन उसके खेलों और शिक्षा के कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। हमेशा प्रोत्साहन तो देते ही ही हैं उनकी इच्छा है कि उनकी पुत्री राष्ट्र स्तर पर खेलों में भाग लेकर उनका और विद्यालय का नाम रोशन करे। खेलों में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी बहुत धनराशि को तो परिजन भी खर्च कर देंगे।
विज्ञापन
नेशनल स्तर पर पहुंचने के लिये अधिक धन की आवश्यकता होगी। यदि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियोें को प्रोत्साहन एवं सरकारी सहायता राशि खर्च करे तो ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकेंगे। वह भी प्रतियोगिता में मेडल जीत चुकी है।