फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Vigilance investigated the locations of SP leaders

सपा नेताओं के ठिकानों पर विजिलेंस ने की पड़ताल

Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vigilance investigated the locations of SP leaders
एटा। जांच और कार्रवाई में घिरे सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की मुश्किलें विजिलेंस (सतर्कता आयोग) की जांच ने और बढ़ा दी हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को आगरा से आई टीम ने सपा नेताओं के ठिकानों की पड़ताल की। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। करीब तीन साल पहले 2018 में सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बाद जांच ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों से दोनों नेताओं पर अवैध कब्जों आदि को लेकर हो रही कार्रवाई के बीच बुधवार को आगरा से विजिलेंस की टीम एटा पहुंची। सदर तहसील से राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर शहर में सपा नेताओं के जीटी रोड स्थित फार्म हाउस पर पहुंची। इसका भौतिक सत्यापन किया। बाद में मंडी समिति के पास उनके ध्वस्त किए गए मार्केट की जमीन का भी सत्यापन किया। इस दौरान टीम को सपा नेता नहीं मिले। टीम ने एक नोटिस देकर उनका जवाब मांगा है। तहसीलदार सदर सीपी सिंह ने बताया कि एक मामले को लेकर आगरा से विजिलेंस की टीम आई थी। साथ में तहसील से राजस्व विभाग की एक टीम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed